महाराष्ट्र में बॉलीवुड हस्तियों ने वोट डाला

मुंबई, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में सोमवार को रेखा, प्रियंका चोपड़ा जोनस, माधुरी दीक्षित नेने, उर्मिला मातोंडकर, शंकर महादेवन, परेश रावल और रवि किशन सहित बॉलीवुड हस्तियों ने अपना वोट डाला।

मुंबई उत्तर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार उर्मिला ने बांद्रा के पोलिंग बूथ नंबर 190 पर अपना वोट डाला।

वहीं, दिग्गज अभिनेत्री रेखा ने सुबह बांद्रा में पोलिंग बूथ नंबर 283 पर वोट डाला।

उत्तर प्रदेश की गोरखपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार अभिनेता रवि किशन ने गोरेगांव में अपना वोट डाला।

दिग्गज अभिनेता व राजनेता परेश रावल ने अपनी पत्नी स्वरूप संपत के साथ विले पार्ले के जमना बाई स्कूल में वोट डाला।

महाराष्ट्र में 17 लोकसभा सीटों के लिए मतदान जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493