महाराष्ट्र : राणे से मिले फड़णवीस, अटकलें तेज

मुंबई, 26 अगस्त (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस को लेकर शनिवार को राजनीतिक गलियारे में अटकलों का बाजार गर्म रहा। उन्होंने शुक्रवार रात अचानक वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री नारायण टी. राणे के घर पहुंचकर सबको हैरान कर दिया।

पिछले कुछ महीनों से लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं कि राणे कांग्रेस से अलग होकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

फड़णवीस का अचानक राणे के घर पहुंचना इस संभावना को बल देता है कि राणे अभी या बाद में महाराष्ट्र कांग्रेस से अलग हो सकते हैं।

राणे (65) को दिवंगत बाल ठाकरे ने शिवसेना-भाजपा गठबंधन सरकार (1995-1999) के दौरान मनोहर जोशी की जगह फरवरी 1999 में मुख्यमंत्री बनाया था।

राणे ने वर्ष 2005 में शिवसेना छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया था। उन्होंने पिछले साल अप्रैल में अमित शाह से मुलाकात की थी, लेकिन कांग्रेस छोड़ने की अटकलों को नकार दिया था।

नेता के करीबी सूत्रों का कहना है कि वह महत्वपूर्ण जिम्मदारियों को लेकर कांग्रेस नेतृत्व द्वारा बार-बार अनदेखी किए जाने से आहत थे, हालांकि उनमें पार्टी की राजनीतिक किस्मत बदलने की क्षमता है।

वहीं भाजपा में यह चर्चा है कि फड़णवीस केंद्र सरकार का हिस्सा बन सकते हैं, क्योंकि कुछ केंद्रीय मंत्रियों पर कई विभागों का बोझ है, लेकिन उन्होंने और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इससे इनकार किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493