महिंद्रा ने नई टीयूवी 300 टी10 लांच की

नई दिल्ली, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। महिन्द्रा एंड महिन्द्रा लिमिटेड ने सोमवार को बोल्ड एवं स्टाइलिश टीयूवी300 के लग्जुरियस हाई-एंड ‘टी10’ वैरिएंट के लांच की घोषणा की। टीयूवी300 के टी10 वैरिएंट की कीमत 9.66 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, मुंबई) है। यह लाल, काला, सिल्वर, काले के दो स्टाइलिश ड्युअल टोन कलर ऑप्शन, बोल्ड ब्लैक और नया पेश किया गया पर्ल व्हाइट में उपलब्ध है।

कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार, ग्राहकों को उनकी टीयूवी 300 वैरिएंट को नए पेश किए गए ‘टी8 लग्जरी एडिशन’ किट्स के साथ पर्सनलाइज करने का भी विकल्प मिलेगा। यह टी8 वैरिएंट को परिष्कृत टचस्क्रीन, फॉक्स लेदर सीटों, क्रोम एड-ऑन्स और विभिन्न टेक खूबियों से सुसज्जित करेंगे।

कंपनी के मुख्य बिक्री एवं विपणन (ऑटोमोटिव सेक्टर) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विजय राम नाकरा ने कहा, “टीयूवी300 ने पहले ही कॉम्पैक्ट एसयूवी सेंगमेट में खुद को स्थापित किया है। इसके 60,000 से ज्यादा संतुष्ट ग्राहक हैं। टी10 वैरिएंट एसयूवी की तलाश कर रहे खरीदारों के बीच में टीयूवी300 के आकर्षण को और बढ़ाएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493