महिंद्रा ने सिंधु, साक्षी को सम्मानित किया

मुम्बई, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रमुख वाहन निर्माता कम्पनी-महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने गुरुवार को रियो ओलम्पिक में बैडमिंटन का रजत पदक जीतने वाली पीवी सिंधु और कांस्य जीतने वाली पहलवान साक्षी मलिक को सम्मानित किया।

कम्पनी की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि सिंधु और साक्षी को 4गुणा4 थार ऑफ रोडर कार भेंट की गई।

सिधु ने महिला एकल में रजत जीता और ओलम्पिक में रजत हासिल करने वाली पहली भारतीय बनीं। साथ ही साक्षी ने पहलवानी में पदक जीतकर इतिहास रचा। वह ओलम्पक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493