महिंद्रा मित्सुबिशी एग्रीकल्चर मशीनरी में खरीदेगी हिस्सेदारी

नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। देश की प्रमुख कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने गुरुवार को कहा कि वह मित्सुबिशी हैबी इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी मित्सुबिशी एग्रीकल्चर मशीनरी (एमएएम) में 33 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी।

इस अधिग्रहण के लिए महिंद्रा 2.5 करोड़ डॉलर या तीन अरब येन का भुगतान करेगी।

यह सौदा एक अक्टूबर 2015 तक पूरा हो सकता है।

कंपनी ने कहा कि इस सौदे से वह वैश्विक कृषि मशीन उद्योग में एक प्रमुख खिलाड़ी हो जाएगी।

महिंद्रा के कार्यकारी निदेशक पवन गोयनका ने एक बयान में कहा, “हमारा मित्सुबिशी के साथ अमेरिका में एक दशक का साथ रहा है, जहां हमारी सफलता में मित्सुबिशी के उत्पाद ने प्रमुख भूमिका निभाई है।”

एमएएम महिंद्रा यूएसए को ट्रैक्टरों की आपूर्ति करती रही है। साथ ही एमएएम ने महिंद्रा को अन्य उत्पादों के लिए लाइसेंस भी दिए हैं।

कंपनी ने कहा की इस साझेदारी के बाद दोनों कंपनियां मिलकर ट्रैक्टर और अन्य कृषि उत्पादों का विकास कर सकती हैं।

अभी महिंद्रा दुनिया में सबसे अधिक ट्रैक्टरों का निर्माण करती है और इस क्षेत्र में देश में एक प्रमुख कंपनी है।

दूसरी ओर एमएएम ट्रैक्टर, कंबाइन हार्वेस्टर और राइस ट्रांसप्लांटर सहित अन्य कई कृषि उत्पादों का निर्माण करती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493