मुंबई, 28 मार्च (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘नाम शबाना’ की अभिनेत्री तापसी पन्नू का कहना है कि महिलाओं को अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी खुद लेनी चाहिए और अपनी आत्मरक्षा के गुर सीखने चाहिए।
अभिनेत्री ‘कल्चर मशीन’ के हालिया वीडियो में भी नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने युवतियों से अपने कपड़ों को लेकर कोई ग्लानि नहीं महसूस करने के बारे में बात की थी।
तापसी ने अपने बयान में कहा, “यह समय हम सबके लिए अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी खुद लेने, इसके तरीके सीखने का है। मैं इस वीडियो के जरिये इस अभियान से जुड़कर बेहद खुश हूं। मैं उम्मीद करती हूं कि हर महिला इसे सीखेगी और इस पर काम करेगी।”
अभिनेत्री का यह भी मानना है कि शक्ति और सौम्यता के रूप में महिलओं के पास अपार शक्ति होती है।
तापसी ने आईएएनएस से कहा कि शारीरिक उत्पीड़न झेलने पर महिलाओं को बुद्धिमता के साथ स्थिती संभालने की कोशिश करनी चाहिए। दिमागी शक्ति शारीरिक शक्ति से बढ़कर होती है।
फिल्म ‘नाम शबाना’ में तापसी एक अंडरकवर एजेंट की भूमिका में हैं। शिवम नायर निर्देशित यह फिल्म 31 मार्च को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath