महिलाएं पुरुषों से ज्यादा समझदार : ली डेनियल्स

लॉस एंजेलिस, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। फिल्मकार ली डेनियल्स का मानना है कि महिलाएं पुरुषों से ज्यादा समझदार होती हैं।

लॉस एंजेलिस, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। फिल्मकार ली डेनियल्स का मानना है कि महिलाएं पुरुषों से ज्यादा समझदार होती हैं।

डेनियल्स को अपने काम में महिलाओं को सशक्त दर्शाने के लिए सराहा जाता है।

वेबसाइट ‘फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार डेनियल्स का कहना है कि वह महिलाओं को इस प्रकार इसलिए दिखाते हैं क्योंकि वे मानते हैं कि ‘महिलाएं ज्यादा जटिल होती हैं।’

डेनियल्स ने कार्यक्रम ‘द लेट शो विद स्टीफन कॉलबर्ट’ में कहा, “वे (महिलाएं) पुरुषों से ज्यादा समझदार होती हैं।”

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि महिलाएं काफी जटिल होती हैं। मुझे वे लेखन के लिए बेहद दिलचस्प और आकर्षक लगती हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493