महिलाओं की उम्र पुरुषों से लंबी क्यों?

न्यूयॉर्क, 16 जून (आईएएनएस)। महिलाओं की औसत उम्र पुरुषों से अधिक क्यों होती है? वैज्ञानिक अभी तक इसका ठोस जबाव ढूंढ़ने में लगे हैं। एक नए शोध में यह बताया गया है कि इसके कई कारण हैं, जिनमें हार्मोन से लेकर प्रतिरक्षणा प्रणाली तक में अंतर प्रमुख है।

यह शोध ‘सेल मेटाबॉलिज्म’ नामक पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। अलबामा विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने महिलाओं के अधिक उम्र तक जीने के कारणों की खोज की।

शोधकर्ताओं ने अपने शोधपत्र में लिखा है, “मनुष्य ही केवल ऐसी जाति है, जिसमें एक लिग का जीवनकाल अधिक होता है। दरअसल लंबे जीवनकाल का एक प्रमुख कारण लिंग का अंतर हो सकता है।”

हालांकि कुछ अन्य जातियों जैसे गोल कृमि और फ्रूटफ्लाई व कुछ स्तनपाई जानवरों में भी नर और मादा के जीवनकाल में अंतर पाया जाता है। लेकिन उनमें अलग-अलग अध्ययनों में अलग-अलग आहार और अलग-अलग पर्यावरण में कभी नर का जीवनकाल ज्यादा पाया गया है तो कभी मादा का जीवनकाल ज्यादा पाया गया है।

मनुष्यों में हालांकि यह सार्वभौमिक है कि महिलाओं की उम्र पुरुषों से ज्यादा होती है। यह अंतर हार्मोन के कारण हो सकता है। साथ ही जीवनकाल शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र पर भी निर्भर करता है जो महिलाओं में ज्यादा होती है।

शोधकर्ता स्टीवन अस्टाड और कैथलीन फिशर का कहना है, “हमने 38 देशों में यह अध्ययन किया, जिसमें पाया गया कि जन्म के समय से ही महिलाओं की उम्र लंबी होने की संभावना पुरुषों से ज्यादा होती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493