महिलाओं के कमरे में ताकझांक की कोशिश में इमारत से गिरकर मरा

शारजाह, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। यहां एक 28 वर्षीय भारतीय व्यक्ति की बहुमंजिला इमारत से गिरने से मौत हो गई। वह अपनी इमारत के सामने की इमारत में रहने वाली महिलाओं के कमरे में ताकझांक की कोशिश कर रहा था।

खलीज टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि व्यक्ति ने महिलाओं के कमरे में देखने के दौरान संतुलन खो दिया और गिर गया।

पुलिस अधिकारियों ने व्यक्ति को खून में लथपथ पाया। उसका शव एक स्थानीय अस्पताल में भेज दिया गया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में व्यक्ति की मौत के पीछे किसी आपराधिक गतिविधि का पता नहीं चला है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493