महिलाओं को एक सांचे में फिट करने वाले पसंद नहीं : टीना सिंह

मुंबई, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। ‘अकीरा’, ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं अभिनेत्री टीना सिंह का कहना है कि मुझे वे लोग पसंद नहीं हैं, जो महिलाओं को एक सांचे में फिट कर देते हैं।

टीना ने कहा, “मैं उन लोगों को पसंद नहीं करती। मसलन, वे कैसे छोटी ड्रेस पहने या छोटे बाल रखने वाली किसी लड़की के बारे में राय बना सकते हैं कि वे संस्कारी नहीं होंगी या मूल्यों में विश्वास करने वाली नहीं होंगी। अगर मैं सावली हूं तो मुझे मीडिया में उतनी तवज्जो नहीं मिलेगी, जितनी किसी गोरी अभिनेत्री को मिलती है।”

नई सीरीज ‘डेट गोन रॉन्ग’ का हिस्सा बनी अभिनेत्री ने कहा, “मैंने अपने हर शो, सीरीज और फिल्म से हर बार मिथक को तोड़ा है कि सांवली होने के बावजूद मैं इस तरह के शो का हिस्सा रही हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493