महिलाओं पर केंद्रित फिल्में करना चाहतीं हैं शुभा

मुंबई, 28 अगस्त (आईएएनएस)। ‘सनशाइन म्यूजिक टूर एंड ट्रेवल्स’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री शुभा राजपूत का कहना है कि वह महिलाओं पर केंद्रित फिल्म का हिस्सा बनना चाहती हैं।

टेलीविजन धारावहिक ‘इश्कबाज’ में नजर आने के बाद अब वह बॉलीवुड में प्रवेश के लिए तैयार हैं।

शुभा ने एक बयान में कहा, “मैं ‘चार्लीज एंजेल्स’ जैसी फिल्में करना चाहती हूं, जहां लड़कियों को लड़कों को पीटने का मौका मिलता है। मेरा मानना है कि लड़कियां किसी मायने में लड़कों से कम नहीं हैं। मैं ऐसी फिल्म चाहती हूं, जिसमें कुछ सीखने लायक हो और जो सही मायने में महिलाओं की भूमिका को दर्शाए।”

उन्होंने कहा कि वह रोमांटिक या अन्य तरह के किरदार करने के लिए भी तैयार हैं, लेकिन वह महिला केंद्रित फिल्मों का हिस्सा बनना पसंद करेंगी।

‘सनशाइन म्यूजिक टूर एंड ट्रेवल्स’ फिल्म में शुभा को लवलीन के किरदार में देखा जाएगा, जो दिल्ली की कॉलेज जाने वाली लड़की है।

शुभा का कहना है कि इस फिल्म में उनका किरदार ‘कभी खुशी कभी गम’ में निभाए करीना कपूर खान के किरदार से मेल खाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493