महिला आरक्षण बिल लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी हुआ पास, समर्थन में पड़े 171 वोट

ऐतिहासिक महिला आरक्षण विधेयक (Women Reservation Bill) लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी पास हो गया. बिल के समर्थन में 171 वोट पड़े. ‘नारी शक्ति वंदन विधेयक-2023’ बिल (Nari Shakti Vandan Bill) पर वोटिंग के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) भी सदन में मौजूद थे और उन्होंने चर्चा में भाग लेते हुए सभी से सर्वसम्मित से बिल के पक्ष में वोटिंग की अपील भी की. इस बिल को एक दिन पहले ही लोकसभा ने पास किया था. बिल के समर्थन में 454 वोट पड़े थे, जबकि विरोध में सिर्फ 2 वोट डाले गए थे. बिल के विरोध में असदुद्दीन ओवैसी और उनकी पार्टी AIMIM के सांसद ने वोट किया था. ‘नारी शक्ति वंदन बिल‘ (Nari Shakti Vandan Bill) पेश किया था. बिल के कानून बन जाने के बाद लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में 33% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाएंगी.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493