अलप्पुझा (केरल), 2 जून (आईएएनएस)। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के जलक्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र में चार महिला एथलीट द्वारा खुदकुशी करने के मामले की प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने खुदकुशी के पीछे किसी तरह के दुर्व्यवहार या प्रताड़ना से इनकार किया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
घटना वेम्बानाड स्थित साई के जलक्रीड़ा केंद्र में घटित हुई थी, जिसमें खुदकुशी की कोशिश करने वाली चार महिला खिलाड़ियों में से एक की मौत हो गई थी।
शेष तीन एथलीट्स को दो सप्ताह के उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
सूत्रों का कहना है कि पुलिस की अपराध शाखा द्वारा किए गए जांच में ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है कि खिलाड़ियों के साथ केंद्र के वरिष्ठ खिलाड़ियों द्वारा दुर्व्यवहार किया गया हो।
जांच में कहा गया है कि खिलाड़ियों को प्रशिक्षण केंद्र के उच्च अधिकारियों द्वारा बीयर पीने से मना किया गया था और कुछ वरिष्ठ खिलाड़ियों ने उनका मजाक उड़ाया था, जिसके कारण चारों महिला खिलाड़ियों ने जहरीला फल खाकर खुदकुशी जैसा कठोर कदम उठाया।
खिलाड़ियों को बीयर कहां से मिली की जानकारी मिलने के बाद अंतिम रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।
घटना में एक महिला खिलाड़ी की मौत होने और मीडिया द्वारा मामले को तूल दिए जाने के बाद साई के वरिष्ठ अधिकारियों ने खुद दिल्ली आकर अपने खिलाफ जांच शुरू करवाई।
इस बीच जहरीले फल वाले पौधे को काट दिया गया है।
dharmpath.com dharmpath