महिला कबड्डी चैलेंज : फायरबर्ड्स को हरा फाइनल में पहुंचीं क्वींस

मुंबई, 20 जुलाई (आईएएनएस)। महिला कबड्डी चैलेंज के छठे मैच में बुधवार को स्टॉर्म क्वींस ने एकतरफा मुकाबले में फायरबर्डस को हरा कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

यह स्टॉर्म क्वींस की लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले इन दोनों टीमों का मैच टाई रहा था।

फायरबर्ड्स की फाइनल में पहुंचने की उम्मीद हालांकि अभी खत्म नहीं हुई है। वह 25 जुलाई को दिल्ली में होने वाले क्वालीफायर मैच में आइस दिवाज को हराकर फाइनल में पहुंच सकती है।

क्वींस ने पूरे मैच में एकतरफा खेल दिखाया और हमेशा अपनी विपक्षी टीम पर हावी रही। पहले हाफ में क्वींस ने 8-4 से बढ़त ली थी। दूसरे हाफ में भी उसे बढ़त बनाए रखने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी।

विजयी टीम ने रेड से छह और टैकल से 10 अंक हासिल किए। वहीं, फायरबर्ड्स की टीम रेड से चार और टैकल से पांच अंक हासिल कर पाई। फायरबर्ड्स की टीम को एक भी ऑल आउट अंक नहीं मिला जबकि क्वींस की टीम दो ऑल आउट अंक अपने नाम करने में कामयाब रही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493