महिला क्रिकेटर झूलन के सम्मान में डाक टिकट जारी

कोलकाता, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाली भारतीय महिला तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी के सम्मान में डाक टिकट जारी किया गया है।

आईसीसी क्रिकेट की वेबसाइट के अनुसार, यहां कोलकाता स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट क्लब में आयोजित एक सम्मान समारोह में झूलन के नाम का डाक टिकट जारी किया गया। इस अवसर पर झूलन और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली भी मौजूद थे।

पांच रुपये के मूल्य वाले इस डाक टिकट पर झूलन के साथ विक्टोरिया मेमोरियल की तस्वीर भी है। यह डाक टिकट झूलन की उपलब्धियों के सम्मान में जारी किया गया है।

35 साल की झूलन अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेट में अब तक सबसे ज्यादा विकेट ले चुकी हैं। उनके नाम अब 169 मैचों में 203 विकेट दर्ज हैं। उन्होंने यह उपलब्धि इस वर्ष फरवरी में हासिल की थी। झूलन को पिछले साल वर्ष की सर्वश्रेष्ट महिला क्रिकेटर का सम्मान मिला था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493