माउंट माउन्गानुई (न्यूजीलैंड), 20 फरवरी (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड महिला टीम ने शनिवार को बे ओवल मैदान पर खेले गए तीन मैचों की एकदिवसीय श्रंखला के पहले मैच में आस्ट्रेलिया को नौ रनों से हरा दिया।
न्यूजीलैंड ने टॉस हारने के बाद 50 ओवरों में नौ विकेट गवांकर 202 रन बनाए जबकि आस्ट्रेलियाई महिलाएं 49.4 ओवरों में सभी विकेट गवांकर 193 रन ही बना सकीं।
न्यूजीलैंड की ओर से एमी सैदरवेट ने सबसे अधिक 72 रन बनाए। इसके साथ कप्तान सूजी बेट्स ने 43 और केटे मार्टिन ने 22 रनों का योगदान दिया।
आस्ट्रेलिया के लिए गेंदबाज ग्रेस हैरिस और जैस जोनासन ने तीन-तीन विकेट झटके।
आस्ट्रेलिया की ओर से बल्लेबाजी करते हुए बेथ मूनी (53) और एलीसे पैरी (51) ने अर्धशतक लगाया जबकि कप्तान मैग लैनिंग (5), मेगन स्कट (6), रेने फारैल (8) और क्रिस्टन बीम्स (8) दहाई तक भी नहीं पहुंच सकीं।
न्यूजीलैंड की ओर से ली ताहुनू और एरिन बर्मिघम ने तीन-तीन विकेट हासिल किए।
तीन मैचों की एकदिवसीय श्रंखला में न्यूजीलैंड 1-0 से आगे है।
dharmpath.com dharmpath