महिला क्रिकेट : पाकिस्तान ने श्रीलंका को 38 रनों से हराया

कोलंबो, 31 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने शनिवार को तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में श्रीलंका को 38 रनों से हरा दिया। इसी के साथ पाकिस्तान ने तीन मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त ले ली है।

श्रीलंकाई गेंदबाजों ने हालांकि पाकिस्तान को बड़ा स्कोर नहीं करने दिया और निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 113 रनों पर ही सीमित कर दिया। लेकिन श्रीलंकाई बल्लेबाज आसान से लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाईं और पूरे ओवर खेलने के बाद आठ विकेट के नुकसान पर सिर्फ 75 रन ही बना सकीं।

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआती की। सिदरा अमीन (23) और नाहिदा खान ने पहले विकेट के लिए (19) 33 रन जोड़े। नाहिदा के रूप में पाकिस्तान का पहला विकेट गिरा। कप्तान बिस्माह मारूफ एक रन बी बना सकीं।

अंत में जावेरिया खान ने 38 और निदा दर ने 22 रनों की पारी खेल पाकिस्तान को सौ के पार पहुंचाया।

आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका लगातार विकेट खोती रही। टीम की चार बल्लेबाज रन आउट हुईं। सिर्फ दो खिलाड़ी ही दहाई के आंकड़े में पहुंच सकीं। हिस मेंडिस ने नाबाद 25 और अनुष्का संजीवनी ने 14 रनों का योगदान दिया। बाकी कोई और बल्लेबाज दहाई के आंकड़े में भी नहीं पहुंच सका।

पाकिस्तान के लिए मारूफ ने दो विकेट लिए। डियाना बेग और सना मीर को एक-एक विकेट मिला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493