महिला क्रिकेट : मंधाना का अर्धशतक बेकार, 2 रन से हारी भारतीय टीम

हेमिल्टन, 10 फरवरी (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड ने सेडन पार्क मैदान पर रविवार को खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले में भारत को दो रनों से हरा दिया।

हेमिल्टन, 10 फरवरी (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड ने सेडन पार्क मैदान पर रविवार को खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले में भारत को दो रनों से हरा दिया।

इसके साथ मेजबान टीम ने तीन मैचों की सीरीज 3-0 से जीत ली।

भारतीय टीम 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्मृति मंधाना (86) की तेज अर्धशतकीय पारी की बदौलत एक समय जीत की स्थित्ति में थी लेकिन धीरे-धीरे मैच उसके साथ से निकल गया और वह 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 159 रन ही बना सकी।

न्यूजीलैंड की ओर से सोफी डिवाइन ने दो विकेट लिए।

इससे पहले, सोफी डिवाइन (72) के तेज अर्धशतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में सात विकेट पर 161 रन बनाए।

52 गेंदों पर 8 चौके तथा दो छक्के लगाने वाली डिवाइन के अलावा सूजी बेट्स ने 24 तथा कप्तान एमी सैदरवेट ने 31 रनों का योगदान दिया।

भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने दो विकेट लिए जबकि अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, मानसी जोशी और पूनम यादव को एक-एक सफलता मिली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493