महिला क्रिकेट : वेस्टइंडीज ने द. अफ्रीका को 45 रनों से हराया

जोहांसबर्ग, 7 मार्च (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को न्यू वांडर्स स्टेडियम में खेले गए तीन टी-20 मैचों की श्रृंखला के दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका को 45 रनों से हरा दिया।

वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवरों में छह विकेट गवांकर 143 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम 18.4 ओवरों में 98 रनों पर ही ढेर हो गई।

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज केसिया नाइट (4) 6 के कुल योग पर पवेलियन लौट गईं। कप्तान स्टैफनी टेलर (63) ने वेस्टइंडीज को शुरुआती झटकों से उबारा।

टेलर को सुने लुस ने 100 के कुल योग पर पवेलियन भेजा। इसके बाद नाइट ने स्टेसी किंग (24) के साथ पांचवे विकेट के लिए 36 रनों की साझेदारी कर टीम का स्कोर 143 तक पहुंचाया।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से सबसे ज्यादा तीन विकेट शबनम ने लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम की शुरुआत खराब रही। सलामी बल्लेबाज डेने वान निएक्रेक (5) 12 रनों के कुल योग पर पवेलियन लौटीं। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के विकेट लगतार अंतराल पर गिरते रहे और टीम 18.4 ओवरों में ही पवेलियन लौट गई।

दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा 17 रन मारिजाने काप ने बनाए।

वेस्टइंडीज की ओर से अनीसा मोहम्मद, मैथ्यू और टेलर ने 2-2 विकेट चटकाए। ट्रिमिलिया स्मार्ट, शमिलिया कोनेल और शकुआना क्विंतेने ने एक-एक विकेट लिए। एक बल्लेबाज रन आउट हुईं।

इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज ने इस श्रंखला में 1-1 से बराबरी कर ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493