महिला गोल्फ : इंडियन ओपन में भारतीय दल की अगुआई करेंगी अदिति

गुरुग्राम, 8 नवंबर (आईएएनएस)। मौजूदा विजेता अदिति अशोक गुरुवार से शुरू हो रहे हीरो वूमंस इंडियन ओपन के 11वें संस्करण में डीएलएफ गोल्फ एंड कंट्री क्लब में भारतीय दल की आगुआई करेंगी।

अदिति हाल ही में अबूधाबी में खेले गए फातिमा बिंट मुबारक लेडिज ओपन में शानदार जीत हासिल करते हुए लौटी हैं। 19 साल की यह खिलाड़ी अपने इसी फॉर्म को स्वदेश में जारी रखने के लिए उतवाली है।

अदिति ने बुधवार को आईएएनएस से कहा, “इस कोर्स पर मेरी कुछ अच्छी यादें हैं। मुझे अपना पुराना प्रदर्शन दोहराने के लिए सिर्फ तीन दिन अच्छी शुरुआत की जरूरत है। इस टूर्नामेंट में काफी दिग्गज गोल्फ खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं और इसी कारण यह टूर्नामेंट काफी प्रतिस्पर्धी होगी।”

अबू धाबी की जीत अदिति के करियर में लेडीज यूरोपियन टूर (एलईटी) की तीसरी खिताबी जीत थी। उन्होंने इससे पहले पिछले साल हीरो वूमेंस इंडियन ओपन और कतर लेडीज ओपन में जीत हासिल की थी।

अदिति की पिछले सप्ताह की जीत ने रैंकिंग में उन्हें 100 से 81वें स्थान पर पहुंचा दिया था।

अदिति के अलावा इस टूर्नामेंट में अन्य भारतीय खिलाड़ियों में शर्मिला निकोलेट का नाम भी शामिल है। निकोलेट अभी हाल ही में अमेरिका में तीन महीने बिता कर आई हैं।

वहीं गौरिका बिश्नोई इंडियन ओपन में घरेलू सफलता को दोहराने की कोशिश करेंगी। उन्हें हीरो ऑर्डर ऑफ मेरिट में पहला स्थान हासिल है।

वहीं वाणी कूपर, अमनदीप द्राल, नेहा त्रिपाठी और स्मृति मेहरा पर भी सभी की निगाहें होंगी।

एलईटी-2016 ऑर्डर ऑफ मेरिट की शीर्ष-5 खिलाड़ियों में से चार खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में उतर रही हैं। इनमें बेन एलेन, फ्लोरेंटयन पार्कर और इसाबेले बोइनेयु के नाम शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493