महिला गोल्फ : गुरसिमर हीरो महिला टूर के छठे चरण की प्रबल दावेदार

गुरुग्राम, 20 मार्च (आईएएनएस)। गुरसिमर बाडवाल हीरो महिला गोल्फ टूर के छठे चरण में जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं। वह क्लासिक गोल्फ एंड कंट्री क्लब में बुधवार से शुरू हो रहे इस चरण में तीसरी जीत के इरादे से उतरेंगी।

हीरो ऑर्डर ऑफ मेरिट में पहले स्थान पर काबिज गुरसिमर ने इस सीजन में किसी भी चरण का अंत शीर्ष-5 के बाहर नहीं किया है।

इस चरण में वाणी कूपर, अमनदीप द्राल और गौरिका विश्नोई की वापसी होगी जो गुरसिमर के सामने कड़ी चुनौती पेश कर सकती हैं। यह सभी खिलाड़ी आस्ट्रेलिया में खेल रही थीं।

वाणी ने इस टूर्नामेंट के पहले चरण का खिताब अपने नाम किया था। हालांकि अमनदीप और गौरिका को अभी भी जीत की तलाश है।

इस चरण में बेंगलुरू की शर्मिला निकोलेट नहीं उतरेंगी। उन्होंने अभी तक सिर्फ दूसरा चरण खेला है जिसमें वह विजयी रही थीं।

इस साल पहले पांच चरण में चार नए विजेता निकले हैं जिनमें से सिर्फ गुरसिमर ही दो बार जीत हासिल कर सकी हैं उनके अलावा वानी, शर्मिला, तवेशा ने एक-एक खिताब अपने नाम किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493