महिला गोल्फ : चौथे चरण के पहले दिन सानिया को बढ़त

कोलकाता, 21 फरवरी (आईएएनएस)। सानिया शर्मा ने हीरो महिला पेशेवर गोल्फ टूर-2017 के चौथे चरण के पहले दिन मंगलवार को पहला स्थान हासिल किया है।

सानिया ने पहले दिन 69 का स्कोर किया। इस साल पहली बार इस टूर्नामेंट में खेल रहीं वाणी कपूर को दूसरा स्थान मिला। अमनदीप द्राल और गौरिका बिश्नोई संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं।

सानिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहले होल में ही वह बोगी लगा बैठीं हालांकि दूसरे होल में बर्डी लगाकर उन्होंने इसकी भरपाई की। मध्यांतर से पहले उन्होंने छठे होल में भी एक बर्डी लगाई।

मध्यांतर के बाद उन्होंने 12वें में डबल बोगी लगाई लेकिन एक बार फिर वह इसकी भरपाई करने में कामयाब रहीं। उन्होंने इसके बाद तुरंत 13वें और 14वें होल में बर्डी लगाई।

वाणी ने पार स्कोर के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने पहले और सातवें होल में क्रमश: बोगी और बर्डी लगाई। मध्यांतर के बाद भी उन्होंने 13वें होल में बर्डी और 14वें होल में बोगी लगाई।

तीसरे स्थान पर रहने वाली अमनदीप और गौरिका ने पहले दिन 71 का स्कोर किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493