महिला गोल्फ : चौथे चरण में लौटेंगी वाणी

कोलकाता, 20 फरवरी (आईएएनएस)। हीरो महिला पेशेवर गोल्फ टूर्नामेंट-2017 के शुरुआती तीन चरणों में अन्य विदेशी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के कारण कोर्स पर न उतरने वाली वाणी कपूर चौथे चरण में वापसी के लिए तैयार हैं।

इस टूर्नामेंट की सबसे कड़ी प्रतिभागी वाणी मंगलवार से टोलीगन क्लब में खेले जाने वाले टूर्नामेंट में जीत की प्रबल दावेदार के रूप में उतरेंगी।

वाणी के आने से पहले, दूसरे और तीसरे चरण की विजेता क्रमश: नेहा त्रिपाठी, अमनदीप द्राल और गौरिका बिश्नोई की चिंताएं जरूर बढ़ गई होगीं।

गौरिका इस समय हीरो मेरिट सूची में कुल 300,000 रुपये की कमाई के साथ पहले स्थान पर हैं। नेहा 2,70,000 रुपये की कमाई के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

एक बार विजेता और एक बार उपविजेता का खिताब जीतने वाली अमनदीप भी चौथे चरण में अच्छी चुनौती पेश कर सकती हैं।

वाणी की वापसी के अलावा स्मृति मेहरा भी इन तीनों खिलाड़ियों के लिए टेढ़ी खीर साबित हो सकती हैं।

स्मृति ने पिछले कुछ टूर्नामेंट्स में अच्छा प्रदर्शन किया है और पूरी उम्मीद है कि वह इस बार भी अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखेंगी।

वापसी कर रहीं वाणी ने इसी टूर्नामेंट के पिछले संस्करण में शानदार प्रदर्शन किया था और सात खिताब जीते थे। उन्होंने साल का अंत इस टूर्नामेंट की मेरिट सूची में शीर्ष पर रहते हुए किया था।

पिछले चरण में उपविजेता रहने वाली सानिया शर्मा भी अच्छी टक्कर दे सकती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493