महिला गोल्फ : टीम यूरोप की हीरो स्कील्स चैलेंज में जीत

ग्रुरुग्राम, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। टीम यूरोप ने यहां गैरी प्लेयर्स गोल्फ कोर्स में खेले गए हीरो स्कील्स चैलेंज में जीत हासिल की है। यह चैलेंज हर साल इंडियन ओपन की शुरुआत से पहले आयोजित किया जाता है।

डीएलएफ गोल्फ कोर्स में खेले गए इस चैलेंज में टीम यूरोप ने 3-1 से जीत हासिल करते हुए शेष विश्व एकादश को मात दी।

यूरोप की टीम की जीत में कैमिले चेवालायर, कैरोलिना हेडवाल, सेलिने बाउटिएर और कार्ली बूथ शामिल थीं। वहीं शेष विश्व एकादश में बेथ एलेन, साराह केम्प, वाणी कपूर और तवेशा मलिक थीं।

टीम यूरोप की जीत में सेलिने की अहम भूमिका रही। उन्होंने ‘क्लोज टू द पिन फ्रॉर्म 90 यार्डस’ में जीत हासिल करते हुए टीम को पहला अंक दिलाया। वहीं अगली स्कील्स को युवा तवेशा मलिक ने ‘हीर बाइक’ में जीत स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया।

इसके बाद सेलिने ने ‘बंकर शॉट्स’ जीत टीम यूरोप को 2-1 से आगे कर दिया फिर उन्होंने लोंग पुट में भी अपना परचम लहराते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493