महिला गोल्फ : तवेशा ने जीता दूसरा डब्ल्यूपीजीटी खिताब

बेंगलुरू, 14 जून (आईएएनएस)। तेवशा मलिक ने हीरो महिला पेशेवर गोल्फ टूर-2019 के आठवें चरण का खिताब अपने नाम कर लिया है। तवेशा ने तीसरे और आखिरी दिन गुरुवार को दो अंडर 70 का स्कोर कर खिताब अपने नाम किया।

उन्होंने दूसरे दिन पहले स्थान पर रहने वाली मिली सरोहा को पछाड़ा। सरोहा ने आखिरी दिन 72 का स्कोर किया।

तवेशा और सरोहा के कुल स्कोर में एक अंक का अंतर रहा। तवेशा ने कुल 213 का स्कोर किया तो वहीं सरोहा ने 214 का।

सरोहा ने दूसरे दिन जिस तरह का प्रदर्शन किया था वह उसे गुरुवार को दोहरा नहीं सकीं। दूसरे दिन तीन बर्डी लगाने वाली सरोहा ने आखिरी दिन सिर्फ एक बर्डी लगाई वो भी 17वें होल पर जबकि वह दूसरे होल पर बोगी खेल बैकफुट पर आ चुकी थीं।

वहीं, तवेशा पांच बर्डी लगाईं। तवेशा ने पहले, छठे, 13वें, 14वें और 17वें होल पर बर्डी लगाई। उन्होंने हालांकि सातवें होल पर एक डबल बोगी लगाई।

तीसरे स्थान पर गौरिका बिश्नोई रहीं जिन्होंने तीसरे दिन 71 का स्कोर किया। उनका कुल स्कोर 222 रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493