नई दिल्ली, 17 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली गोल्फ क्लब में खेले गए ऊषा लेडीज ओपन एमेच्योर गोल्फ चैम्पियनशिप के सातवें संस्करण का खिताब दीक्षा डागर के नाम रहा।
उन्होंने टूर्नामेंट के तीसरे एवं अंतिन दिन गुरुवार को 72 का स्कोर कर श्रेणी में खिताब अपने नाम किया।
विकलांगो की 14वीं श्रेणी में दीक्षा ने कुल 222 का स्कोर करते हुए जीत हासिल की। सिफत सागू ने तीसरे दिन 74 का स्कोर किया और कुल 226 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। 233 के कुल स्कोर के साथ अनिका वर्मा तीसरे स्थान पर रहीं।
दीक्षा ने दिन की अच्छी शुरूआत की और पहले होल में ही बर्डी लगाई लेकिन अगले ही होल में वह एक शॉट से चूक गईं। सिफत ने तीसरे दिन तीन बोगी और एक डबल बोगी लगाई लेकिन तीन बर्डी के कारण वह दूसरा स्थान हासिल करने में कामयाब रहीं।
तीसरा स्थान हासिल करने वाली अनिका का ज्यादा अच्छा नहीं रहा और वह आठ बोगी खेल बैठीं। वह सिर्फ एक ही बर्डी लगा पाईं।
dharmpath.com dharmpath