महिला गोल्फ : दूसरे दिन अमनदीप ने ली बढ़त

गुड़गांव, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। हीरो वुमंस प्रोफेशनल गोल्फ टूर के 15वें चरण के दूसरे दिन गुरुवार को अमनदीप द्राल ने बढ़त ले ली है।

गुड़गांव स्थित डीएलएफ गोल्फ एंड कंट्री क्लब में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के दूसरे दिन अमनदीप ने 4 अंडर 68 का स्कोर किया।

उनसे पीछे दूसरे स्थान पर नेहा त्रिपाठी रहीं। नेहा का दूसरे दौर के बाद ओवरऑल स्कोर 145 है।

पहले दिन संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहीं अमनदीप की शुरुआत अच्छी नहीं रही। वह पहले होल में ही बोगी लगा बैठीं। हालांकि उन्होंने तुरंत वापसी की और चौथे, पांचवें एवं छठे होल में लगातार तीन बर्डी लगाईं।

दिन बढ़ने के साथ उन्होंने अपने खेल में और सुधार किया और मध्यांतर के बाद एक भी शॉट नहीं चूकीं। 11वें एवं 18वें होल में उन्होंने दो बर्डी लगाने के साथ 142 का ओवरऑल स्कोर हासिल किया। अमनदीप दूसरे स्थान पर मौजूद नेहा से तीन शॉट से आगे हैं।

नेहा ने दूसरे दिन 1 अंडर 71 का स्कोर किया। उन्होंने मध्यांतर से पहले छठे एवं आठवें होल में क्रमश: बर्डी और बोगी लगाई।

इसके बाद उन्होंने 14वें, 15वें और 17वें होल में तीन और बर्डी लगाईं। हालांकि वह 13वें और 18वें होल में दो बोगी लगा बैठीं।

ऑर्डर ऑफ मेरिट में शीर्ष पर चल रहीं दिल्ली की वाणी कपूर ने दूसरे दिन 1 ओवर 73 का स्कोर किया और तीसरे स्थान पर रहीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493