महिला गोल्फ : दूसरे दिन गुरसिमर ने बनाई बढ़त

मुंबई, 24 फरवरी (आईएएनएस)। हीरो महिला पेशेवर गोल्फ टूर के पांचवें चरण के दूसरे दौर में बुधवार को गुरसिमर बडवाल ने एक ओवर 71 का स्कोर कर पहला स्थान हासिल किया।

मुंबई, 24 फरवरी (आईएएनएस)। हीरो महिला पेशेवर गोल्फ टूर के पांचवें चरण के दूसरे दौर में बुधवार को गुरसिमर बडवाल ने एक ओवर 71 का स्कोर कर पहला स्थान हासिल किया।

दूसरे स्थान पर शर्मिला निकोलेट रहीं जिनका कुल स्कोर 142 है।

गुरसिमर ने अच्छी शुरुआत की और पहले नौ होल तक पार का स्कोर किया। दूसरे हाफ में हालांकि उन्होंने 10वें, 11वें, और 13वें होल में बोगी लगाकर अपना नुकसान किया। इस नुकसान की भरपाई उन्होंने 16वें और 18वें होल में बर्डी लगाकर की। उनका कुल स्कोर 141 रहा।

दूसरे स्थान पर रहीं शर्मिला ने पहले होल में ही बर्डी लगाकर शानदार शुरुआत की हालांकि इसके बाद वह कोई और बर्डी नहीं लगा सकीं। उन्होंने नौवें होल में बोगी लगाकर अपना थोड़ा नुकसान किया।

पहले दौर में शीर्ष स्थान पर रहीं स्मृति मेहरा, अंकिता तिवाना और मेहर अटवाल कुल स्कोर 144 के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं।

स्मृति पहले दौर की बढ़त को दूसरे दौर में कायम नहीं रख पाईं। उन्होंने दूसरे दौर में सात ओवर 77 का स्कोर किया। उन्होंने दूसरे और 16वें होल में बर्डी लगाईं लेकिन छठवें होल में डबल बोगी और 11वें होल में बोगी लगाकर इसका फायदा वह नहीं उठा सकीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493