महिला गोल्फ : पहले दिन की समाप्ति के बाद वाणी शीर्ष पर

बेंगलुरू, 22 जून (आईएएनएस)। अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए दिल्ली की महिला गोल्फ खिलाड़ी वाणी कपूर हीरो महिला पेशेवर टूर के नौवें चरण के पहले दिन की समाप्ति के बाद शीर्ष स्थान पर चल रही हैं।

क्लोवर ग्रीन्स गोल्फ कोर्स में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के पहले दौर बुधवार को वाणी ने वन-अंडर 70 का कार्ड खेला।

वाणी के बाद चंडीगढ़ की अमनदीप द्राल दूसरे स्थान पर चल रही हैं। अमनदीप ने पहले दौर में वन-ओवर 72 का कार्ड खेला। जयपुर की अफशान फातिमा, दिल्ली की गौरी मोंगा, पुणे की स्वेता गालांडे संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर चल रही हैं।

हीरो की मेरिट सूची में शीर्ष पर कायम वाणी ने तीसरे, पांचवें, सातवें होल पर बर्डी लगाईं, लेकिन नौवें होल पर वह बोगी खेल बैठीं।

इसके बाद उन्होंने 12वें होल पर एक और बर्डी लगाई, लेकिन 16वें और 17वें होल पर वह दो बोगी और खेल बैठीं।

अमनदीप ने दूसरे, 15वें और 16वें होल पर बर्डी लगाई, लेकिन आठवें, नौवें, 10वें और 14वें होल पर बोगी लगाने के कारण उन्हें दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।

अफशान, गौरी और श्वेता ने टू-ओवर 73 का कार्ड खेल संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493