श्रीनगर, 24 जून (आईएएनएस)। रॉयल स्प्रिंग्स गोल्फ कोर्स पर जारी हीरो महिला प्रोफेशनल गोल्फ टूर्नामेंट के नौवें चरण के दूसरे दौर का खेल बुधवार को भारी बारिश के कारण रद्द करना पड़ा।
दूसरे दिन का खेल सुबह 8.30 बजे शुरू होना था लेकिन लगातार बारिश के कारण इसे कई बार टाला गया। आखिरकार दोपहर दो बजे आयोजकों ने दिन के खेल को रद्द करने का फैसला किया।
आयोजकों के अनुसार अगर मौसम ठीक रहा तो आखिरी दो दौर के मैच गुरुवार को खेले जाएंगे।
गौरतलब है कि पहले दौर के बाद युवा खिलाड़ी गुरबानी सिंह चार अंडर 68 स्कोर के साथ शीर्ष पर हैं। गुरबानी के बाद पंचकुला की अमनदीप द्राल तीन अंडर 69 के साथ दूसरे जबकि उनसे दो शॉट पीछे चल रहीं दिल्ली की गौरी मोंगा 71 के स्कोर के साथ तीसरे पायदान पर हैं।
dharmpath.com dharmpath