महिला गोल्फ : वाणी को 2 शॉट की बढ़त

अहमदाबाद, 16 जनवरी (आईएएनएस)। देश की अग्रणी महिला गोल्फर वाणी कपूर ने मंगलवार को यहां जारी हीरो विमेंस प्रो गोल्फ टूर के उद्घाटन लेग के पहले दिन अच्छा प्रदर्शन किया है।

बैक नाइन पर चमकदार खेल दिखाने वाली वाणी ने काल्हार ब्लूज एंड ग्रींस गोल्फ कोर्स पर पहले दिन की समाप्ति तक टू ओवर 74 का स्कोर हासिल किया और दूसरे स्थान पर चल रहीं गुरसिमर बडवाल और स्मृति मेहरा से दो शॉट की बढ़त ले ली है। सानिया शर्मा और सुचित्रा रमेश ने 77 का कार्ड खेला।

वाणी ने सेशन की शुरुआत बोगी से की लेकिन पार-4 फोर्थ पर उन्होंने अपनी पहली बर्डी लगाई। पार फाइव फिफ्थ पर वह हालांकि एक बार फिर बोगी खेल बैठीं।

बैक नाइन पर वाणी 11वें होल पर बोगी के साथ टू ओवर पर पहुंचीं लेकिन 13वें से 16वें होल पर तीन बर्डी लगाते हुए वह आगे निकल गईं।

त्वेशा मलिक (78) और नेहा त्रिपाठी (79) क्रमश: छठे और सातवें स्थान पर रहीं जबकि अमनदीप द्राल (80) आठवें स्थान पर रहीं। अमनदीप 2017 हीरो आर्डर ऑफ मेरिट में दूसरे स्थान पर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493