महिला गोल्फ : स्मृति ने प्रथम दिन बढ़त हासिल की

मुंबई, 23 फरवरी (आईएएनएस)। हीरो महिला पेशेवर गोल्फ टूर के पांचवें चरण के प्रथम दिन मंगलवार को बॉम्बे प्रेसिडेंसी गोल्फ क्लब में स्मृति मेहरा ने तीन अंडर 67 का स्कोर कर पहला स्थान हासिल किया।

दूसरे पायदान पर गुरसिमर बाडवाल रहंीं।

स्मृति की शुरुआत अच्छी नहीं रही और वह पहले होल में ही बोगी खेल बैठीं। वापसी करते हुए उन्होंने तीसरे होल में बर्डी लगाई। इसके बाद उन्होंने आठवें, 10वें, 12वें, 13वें होल में बर्डी लगाई। 15वें होल में उन्होंने डबल बर्डी लगाई। 18वें होल में ईगल लगाकर उन्होंने गुरसिमर पर तीन शॉट की बढ़त हासिल की।

गुरसिमर ने 70 पार का स्कोर कर दूसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने शुरुआत अच्छी की, लेकिन पांचवें होल में वह बोगी लगा बैठीं। आठवें होल में बर्डी लगाकर उन्होंने भरपाई की। वह हालांकि 11वें होल में फिर बोगी खेल बैठीं, लेकिन 18वें होल में बर्डी लगाकर वापसी की।

तीसरे स्थान पर कोलकाता की नेहा त्रिपाठी रहीं। पहले हाफ तक उन्होंने एक भी बोगी नहीं लगाई और पहले, पांचवें होल में बर्डी लगाकर अच्छी शुरुआत की।

12वें होल में उन्होंने एक और बर्डी लगाई, लेकिन 11वें और 16वें होल में बोगी खेल उन्होंने अपना नुकसान किया। उनका पहले दिन का स्कोर एक ओवर 71 रहा।

किरण माथारू, शार्मिला निकोलेट, गौरी मोंगा तीनों संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर रहीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493