महिला गोल्फ : हीरो टूर के दूसरे दिन नेहा, गुरसिमर को सुंयक्त बढ़त

पुणे, 8 फरवरी (आईएएनएस)। गुरसिमर बाडवाल ने हीरो महिला पेशेवर टूर के दूसरे दिन गुरुवार को नेहा त्रिपाठी के साथ संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है।

गुरसिमर और नेहा ने पूना क्लब गोल्फ कोर्स पर पार-71 का स्कोर करते हुए पहले स्थान पर संयुक्त रूप से कब्जा जमाया।

गुरसिमर ने दिन में सात बर्डी और छह बोगी लगाईं। इसके अलावा उनके हिस्से एक ट्रिपल बोगी भी आई।

वहीं नेहा की शुरुआत खराब रही और उन्होंने पहले होल पर ही बोगी लगाई। वहीं दूसरे छोर पर वह डबल बोगी खेल बैठीं। सानिया शर्मा इन दोनों खिलाड़ियों से पीछे रहीं। सानिया ने छह ओवर 77 का स्कोर किया।

अफशान फातिमा ने 72 का स्कोर किया। तवेशा मलिक ने 76 का स्कोर किया। यह दोनों खिलाड़ी संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर रहीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493