महिला गोल्फ : 10वें चरण के दूसरे दिन सानिया को बढ़त

हैदराबाद, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। सानिया शर्मा ने हीरो महिला गोल्फ टूर के 10वें चरण के दूसरे दिन गुरुवार का अंत पहले स्थान के साथ किया है।

हैदराबाद गोल्फ संघ कोर्स पर खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में दूसरे दिन सानिया ने दो अंडर 69 का स्कोर किया।

पहले राउंड में उन्होंने 76 का स्कोर किया था। दो दौर के बाद उनका कुल स्कोर वन ओवर 145 है। दूसरे स्थान पर अमनदीप द्राल हैं जिन्होंने दूसरे दिन 73 का स्कोर किया।

स्मृति मेहरा ने दूसरे दिन 74 का स्कोर करते हुए तीसरे स्थान के साथ दिन का अंत किया।

नेहा त्रिपाठी ने दूसरे दिन 77 का स्कोर किया। वह दो दिन की समाप्ति के बाद 10वें स्थान पर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493