महिला गोल्फ : 13वें चरण के पहले दिन सानिया को बढ़त

नोएडा, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। सानिया शर्मा ने हीरो महिला पेशेवर गोल्फ टूर के 13वें चरण के पहले दिन बुधवार को बढ़त ले ली।

उन्होंने जेपी ग्रींस गोल्फ कोर्स पर खेले गए मैच में वन अंडर 71 का स्कोर करते हुए पहले दौर का अंत शीर्ष स्थान के साथ किया।

31 साल की चंडीगढ़ की रहने वाली सानिया ने पहले दिन पांच बर्डी लगाईं। उनका स्कोर और बेहतर हो सकता था लेकिन नौवें होल पर डबल बोगी और 18वें होल पर बोगी ने उनका स्कोर खराब कर दिया। वह 12वें होल पर भी एक शॉट से चूक गईं।

दूसरे स्थान पर गौरिका बिश्नोई और अमनदीप द्राल हैं। दोनों का पहले दिन का स्कोर 72 है।

अमनदीप ने तीन बर्डी और तीन ही बोगी लगाईं। वहीं गौरिका ने मध्यांतर से पहले तीन बोगी और सिर्फ एक बर्डी लगाई। मध्यांतर के बाद वह वापसी करने में सफल रहीं। उन्होंने इस दौरान चार बर्डी और दो बोगी लगाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493