मोहाली, 27 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को पंजाब क्रिकेट संघ स्टेडियम वेस्टइंडीज के साथ जारी टी-20 विश्व कप के ग्रुप-बी के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
भारत ने अब तक खेले गए तीन मुकाबलों में एक में जीत हासिल की है और दो में हार का सामना करना पड़ा है। उसके खाते में केवल दो अंक हैं।
वेस्टइंडीज ने भी अब तक खेले गए तीन मैचों में चार अंक हासिल किए हैं। उसे दो में जीत मिली है और एक में हार का सामना करना पड़ा है।
टूर्नामेंट में रविवार को हो रहे मुकाबले के लिए भारत और वेस्टइंडीज की संभावित टीमें इस प्रकार हैं :
भारतीय टीम : मिताली राज (कप्तान), स्मृति मंधाना, वेदा कृष्णामूर्ति, हरमनप्रीत कौर, अनुजा पाटिल, झूलन गोस्वामी, एकता बिष्ट, शिखा पांडे, सुषमा वर्मा, पूनम यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, थिरुष कामिनी, दीप्ति शर्मा, वैल्लास्वामी वनिथा और नागराजन निरंजना।
वेस्टइंडीज टीम : स्टेफनी टेलर (कप्तान), हेली मैथ्यूज, शाकुआना क्विंतेनी, डिएंड्रा डॉटिन, मेरिसा एगुएलेरिया, केशोना नाइट, स्टेसी-एन किंग, शेमाइने कैंपबैले, एनिसा मोहम्मद, एफे फ्लेचर, शामीलिया कॉनेल, शाकेरा सेल्मान, केसिया नाइट, ब्रिटनी कूपर और ट्रेमाएने स्मार्ट।
dharmpath.com dharmpath