महिला टी-20 विश्व कप : इंग्लैंड के सामने 133 रनों का लक्ष्य (लीड-1)

नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया ने बुधवार को फिरो फिरोज शाह कोटला मैदान पर जारी टी-20 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड के सामने 133 रनों का लक्ष्य रखा है।

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आस्ट्रेलियाई टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 132 रन बनाए। उसकी ओर से कप्तान मेग लेनिंग ने सबसे अधिक 55 और विकेटकीपर एलिसा हीली ने 25 रन बनाए।

इसके अलावा एलिस विलानी ने 19 रनों का योगदान दिया। एलिस पेरी 10 रन बनाकर आउट हुईं जबकि एलेक्स ब्लैकवेल 11 रनों के निजी योग पर रन आउट हुईं।

विलानी और हीली ने पहले विकेट के लिए 33 गेंदों पर 41 रन जोड़े। विलानी 41 और हीली 50 के कुल योग पर आउठ हुईं।

इसके बाद लेनिंग और पेरी ने तीसरे विकेट के लिए 36 रनो की साझेदारी की। पेरी के 86 के कुल योग पर आउट होने के बाद भी कप्तान ने साझेदारियों का दौर जारी रखा और ब्लैकवेल के साथ 37 रन जोड़े।

कप्तान 130 के कुल योग पर एन्या श्रबसोल की एक बेहतरीन थ्रो पर रन आउट हुईं। लेनिंग ने 50 गेदों पर छह चौके लगाए।

इंग्लैंड की ओर से नेताली शिवर ने दो सफलता हासिल की जबकि लाउरा मार्श और जेनी गुन को एक-एक सफलता मिली।

आस्ट्रेलिया तीन बार का चैम्पियन और मौजूदा चैम्पियन है। वह खिताब बचाने का प्रयास करेगा और इस क्रम में उसे हर हाल में फाइनल खेलना होगा।

ग्रुप स्तर पर आस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर रहा था जबकि इंग्लैंड ने ग्रुप-बी में पहला स्थान हासिल किया था।

इंग्लैंड ने अपने सभी चार मैच जीते थे जबकि आस्ट्रेलिया को एक मैच में हार मिली थी। उसे न्यूजीलैंड ने हराया था, जो ग्रुप-ए में पहले स्थान पर रहा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493