महिला टी-20 विश्व कप : फाइनल में प्रवेश से चूका भारत, इंग्लैंड ने 8 विकट से हराया

एंटिगा, 23 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम को महिला टी-20 विश्व कप टूनार्मेंट में एक बार फिर निराशा हाथ लगी और वह एक बार फिर फाइनल में जगह बनाने से चूक गई।

सर विवियन रिचर्डस स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल मैच में भारत को इंग्लैंड ने आठ विकेट से हरा दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 19.3 ओवरों में अपने सभी विकेट गंवाकर इंग्लैंड को 113 रनों का लक्ष्य दिया था।

इस लक्ष्य को इंग्लैंड ने एमी एलेन जोन्स (51) और नटाली स्कीवर (54) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर केवल दो विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

इंग्लैंड ने इस मैच में मिली जीत के साथ फाइनल में प्रवेश कर लिया है और अब उसका सामना खिताबी मुकाबले में आस्ट्रेलिया से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493