मेड्रिड, 8 मई (आईएएनएस)। विश्व की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला टेनिस स्टार अमेरिका की सेरेना विलियम्स मेड्रिड टेनिस ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं।
मेड्रिड, 8 मई (आईएएनएस)। विश्व की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला टेनिस स्टार अमेरिका की सेरेना विलियम्स मेड्रिड टेनिस ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं।
सेरेना ने गुरुवार को हुए क्वार्टर मुकाबले में स्पेन की कार्ला सुआरेज को 6-1, 6-3 से हराते हुए 2015 में अपना अजेय रिकार्ड बरकरार रखा है।
मौजूदा चैम्पियन रूस की मारिया शारापोवा भी सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही हैं। शारापोवा ने क्वार्टर फाइनल में डेनमार्क की कैरोलिन वोजनियास्की को 6-1, 3-6, 6-3 से हराया।
इसके अलावा चौथी वरीय पेट्रा क्वितोवा भी अंतिम-4 में स्थान बनाने में सफल रही हैं। क्वितोवा ने रोमानिया की इरानिया बेगू को 7-5, 6-3 से हराया।
इसी तरह रूस की स्वेतलाना कुज्नेत्सोवा ने लूसिया साफारोवा को हराया।
dharmpath.com dharmpath