ब्रिस्बेन, 6 जनवरी (आईएएनएस)। यूक्रेन की एलिना स्वीतोलीना ने शनिवार को बेलारूस की एलियासांड्रा सैसनोविक को सीधे सेटों में हराते हुए ब्रिस्बेन इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट का महिला एकल खिताब जीत लिया।
विश्व की छठी वरीयता प्राप्त स्वीतोलीना ने 61 मिनट में सैसनोविक को हार पर मजबूर किया। यह उनका 10वां पेशेवर खिताब है। 2017 में स्वीतोलीना ने पांच खिताब जीते थे।
साल 2017 में स्वीतोलीना ने यहां सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। चेक गणराज्य की कैरोलीना प्लीसकोवा ने उन्हें हराया था।
फाइनल तक की राह में स्वीतोलीना ने स्पेन की कार्ला सुआरेज, क्रोएशिया की एना कोंजू, ब्रिटेन की जोहाना कोंटा और प्लीसकोवा को हराया।
dharmpath.com dharmpath