महिला फुटबाल : अंडर-17 विश्व कप सेमीफाइनल में मेक्सिको, कनाडा

मोंटेवीडियो, 26 नवंबर (आईएएनएस)। मेक्सिको और कनाडा की टीम ने अंडर-17 महिला फुटबाल विश्व के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

मोंटेवीडियो, 26 नवंबर (आईएएनएस)। मेक्सिको और कनाडा की टीम ने अंडर-17 महिला फुटबाल विश्व के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

अपने अच्छे प्रदर्शन को जारी रखते हुए स्पेन और न्यूजीलैंड ने भी अंतिम-4 में स्थान हासिल किया है।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, मेक्सिको ने क्वार्टर फाइनल में घाना को 4-2 से मात दी, वहीं कनाडा ने जर्मनी को 1-0 से हराया।

मेक्सिको का सामना अब सेमीफाइनल में कनाडा की टीम से होगा। इतिहास में पहली बार मेक्सिको ने ग्रुप स्तर से निकलकर आगे कदम बढ़ाया है।

इसके अलावा, दूसरा सेमीफाइनल मैच न्यूजीलैंड और स्पेन के बीच खेला जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493