महिला फुटबाल : आईडब्ल्यूएल में पंजिम फुटबालर्स ने अलखपुरा को हराया

लुधियाना, 9 मई (आईएएनएस)। पंजिम फुटबालर्स ने यहां खेले जा रहे हीरो इंडियन वुमेंस लीग (आईडब्ल्यूएल) के तीसरे संस्करण के एक रोमांचक मैच में गुरुवार को एफसी अलखपुरा को 2-1 से मात दी।

इस जीत के साथ ही पंजिम की टीम ने तीन अंक अर्जित किए।

गुरु नानक स्टेडियम में खेले इस मैच में पंजिम के लिए दो बेहतरीन गोल करिश्मा शिरोविकर ने दागे।

मैच की शुरुआत से ही पंजिम की टीम ने आक्रामक फुटबाल खेलने का प्रयास किया जिसका लाभ उन्हें जल्द ही मिला। नौवें मिनट में करिश्मा विपक्षी टीम के ऑफ-साइड ट्रैप को भेदने में कामयाब रही और गोल करते हुए अपनी टीम को बढ़त दिला दी।

अलखपुरा ने इसके बाद जवाबी हमला करना शुरू कर दिया। सिंधिया सौडाटीकर पंजिम के डिफेंस में दीवार की तरह खड़ी रहीं और अपनी टीम को गोल खाने से बचाया।

दूसरे हाफ की भी शुरुआत भी पंजिम के लिए शानदार रही।

मैच के 56वें मिनट में करिश्मा ने एक बार फिर अपना जलवा दिखाया और गोल करते हुए पंजिम की बढ़त को दोगुना कर दिया।

अलखपुरा के लिए 71वें मिनट में समीक्षा ने गोल दागा, लेकिन वह अपनी टीम की हार नहीं टाल सकी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493