महिला फुटबाल : आईडब्ल्यूएल में सेथू ने 7 गोल दागे

लुधियाना, 18 मई (आईएएनएस)। सेथू एफसी ने शनिवार को यहां इंडियन वुमन लीग (आईडब्ल्यूएल) के दूसरे संस्करण के ग्रुप-2 के अपने आखिरी मैच में बड़ौदा फुटबाल अकादमी के खिलाफ कुल सात गोल दागे।

गुरु नानक स्टेडियम में खेला गया यह मुकाबला सेथू ने 7-0 के बड़े अंतर से जीता।

अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान पक्का कर चुकी सेथू की शुरुआत दमदार रही। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुकी विंगर संधिया ने 14वें मिनट में गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिला दी।

संधिया ने पहले हाफ में विपक्षी टीम के डिफेंस को बिल्कुल भी संभलने का मौका नहीं दिया। 37वें और 39वें मिनट में उन्होंने गोल करते हुए अपनी दमदार हैट्रिक पूरी की।

पहला हाफ समाप्त होने से पहले 42वें मिनट में आशालता देवी ने गोल करके स्कोर 4-0 कर दिया।

सेथू ने दूसरे हाफ में भी बड़ौदा की टीम को टिकने का मौका नहीं दिया। 75वें मिनट में इंदुमति कथियर्सन और 84वें मिनट में रत्नबाला देवी ने मुकाबले का अपना पहला गोल दागा।

संधिया ने 86वें मिनट में गोल करते हुए अपनी टीम की बड़ी जीत सुनिश्चित कर दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493