महिला फुटबाल : कोल्हापुर सिटी ने बड़ौदा अकादमी को 4-3 से हराया

लुधियाना, 6 मई (आईएएनएस)। एफसी कोल्हापुर सिटी ने सोमवार को यहां गुरु नानक स्टेडियम में खेले गए हीरो इंडियन वुमेंस लीग (आईडब्ल्यूएल) मैच में दो गोलों से पिछड़ने के बाद बड़ौदा अकादमी को 4-3 से हरा दिया।

कोल्हापुर के लिए कशमीना हाफ टाइम तक दो गोल किए। टीम ने मैच में शानदार शुरुआत की लेकिन बड़ौदा ने मैच का पहला गोल दागा। डिफेंडर अयोमिदे अवावू अनिबाबा आत्मघाती गोल कर बैठी।

इसके बाद काशमीना ने हाफ टाइम से पहले ही गोल दाग दिया। उन्होंने दूसरे हाफ में भी शानदार गोल कर स्कोर बराबरी पर ला दिया।

आखिरी मिनटों में प्रतीक्षा ने कोल्हापुर के लिए जबकि हेता शुक्ला ने बड़ौदा के लिए गोल दागे और स्कोर 3-3 से बरारी पर था। लेकिन कमला देवी ने इंजुरी समय में गोल दागकर कोल्हापुर को 4-3 से जीत दिला दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493