भुवनेश्वर, 9 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय महिला फुटबाल टीम ने गोल्ड कप के अपने पहले मुकाबले में शनिवार को ईरान को 1-0 से हराकर टूर्नामेंट में अपनी विजयी शुरुआत की।
भारत के लिए अंजु तमांग ने 48वें मिनट में गोल किया।
यहां कलिंगा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले के पहले हाफ में दोनों टीमें गोल करने में विफल रही।
दूसरा हाफ शुरू होते ही भारत ने अपना खाता खोल दिया। अंजु ने 48वें मिनट में गोलकर भारतीय टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। मेजबान टीम के पास 82वें मिनट में भी 2-0 की बढ़त लेने का मौका था। लेकिन संजू गोल करने से चूक गईं।
इसके बाद मैच में और कोई गोल नहीं हो सका और भारत ने 1-0 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
dharmpath.com dharmpath