महिला फुटबाल लीग : केआरवाईएचपीएसए ने इंडिया रश को 2-0 से मात दी

शिलांग, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। केआरवाईएचपीएसए ने भारतीय महिला लीग (आईडब्लयू) फुटबाल टूर्नामेंट में सोमवार को यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में इंडिया रश एस सी को 2-0 से मात दी।

केआरवाईएचपीएसए ने पहले हाफ में दमदार खेल दिखाया और कप्तान बाला देवी ने टीम के लिए पहला गोल 21वें मिनट में किया।

एक गोल की बढ़त के बाद भी बाला देवी की टीम ने विपक्षी टीम के गोल पर लगातार हमले किए।

पहले हाफ की तरह दूसरे हाफ में भी केआरवाईएचपीएसए ने अपना दबदबा बनाए रखा।

दूसरा गोल भी कप्तान बाला देवी के नाम ही रहा। उन्होंने 61वें मिनट में मैच का अपना दूसरा गोल किया।

मैच के 64वें मिनट में बाला देवी अपना हैट्रिक पूरा कर लेती लेकिन गोलकीपर माईकल ने शानदार बचाव करके ऐसा होने नहीं दिया।

इस जीत के बाद, केआरवाईएचपीएसए के तीन मैचों में सात अंक हो गए हैं जबकि इंडिया रश को अभी भी अपने पहले अंक की तलाश है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493