महिला फुटबाल लीग : गोकुलम केरला को इंडिया रश ने बराबरी पर रोका

शिलांग, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडिया रश ने हीरो भारतीय महिला लीग (आईडब्ल्यूएल) के ग्रुप स्तर के मुकाबले में यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में गोकुलम केरला एफसी से गोल रहित ड्रॉ खेला।

गोकुलम केरला ने पूरे मैच में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन गोल करने में कामयाबी नहीं मिली।

मैच के पहले हाफ में गोकुलम के लिए युगांडा की फारवर्ड इक्वापुत फाजिला ने दमदार प्रदर्शन किया।

मैच के छठे मिनट में ही फाजिला ने बेहतरीन शॉट मारा लेकिन इंडिया रश की गोलकीपर ने बेहतर बचाव किया।

इसके बाद, 20वें मिनट में इंडिया रश की गोलकीपर अदिति चौहान की गलती ने गोकुलम को गोल करने का मौका दिया लेकिन फाजिला 30 गज की दूरी से गोल करने में कामयाब नहंीं हो पाईं।

दूसरे हाफ में भी दोनों टीमें गोल करने में कामयाब नहीं हो पाई और मैच गोल रहित समाप्त हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493