जापान को इससे पहले के मैचों में आस्ट्रेलिया से हार मिली थी और दक्षिण कोरिया से ड्रॉ खेलना पड़ा था।
दूसरी ओर, चीन को रियो का टिकट हासिल करने की दिशा में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए एक जीत की जरूरत थी।
चीन के लिए मैच का पहला गोल 14वें मिनट में झांग रुइ ने किया। इसके बाद 58वें मिनट में चीनी खिलाड़ी गू याशा ने अपनी टीम को 2-0 से आगे कर दिया।
जापान ने वापसी की भरपूर कोशिश की और इस दिशा में उसे 64वें मिनट में सफलता मिली। उसके लिए योकोयामा ने गोल किया।
दो जीत और एक ड्रॉ के साथ चीनी टीम तालिका में दूसरे स्थान पर है। उसे अपने अगले मैच में दक्षिण कोरिया से भिड़ना है।
dharmpath.com dharmpath