महिला फुटबाल : स्पेन की टीम बनी यूरोपीयन चैम्पियन

बील (स्विटजरलैंड), 31 जुलाई (आईएएनएस)। मारिया लोम्पार्ट द्वारा पेनाल्टी पर पर किए गए गोल की बदौलत स्पेन ने फाइनल में जर्मनी को 1-0 से हराकर यूएईएफए महिला अंडर-19 चैम्पियनशिप का खितााब जीत लिया।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को खेले गए इस मैच में मौजूदा चैम्पियन स्पेन जर्मनी के अलावा दूसरी ऐसी टीम है जो अपना खिताब बचाने में सफल रही है। स्पेन ने एक ही साल में अंडर-17 और अंडर-19 के खिताब अपने नाम किये हैं।

स्पेन ने यहां 4000 दर्शकों की मौजूदगी में शानदार शुरुआत की, लेकिन जर्मन गोलकीपर ने विपक्षी टीम के हमलों को बेहतरीन ढंग से विफल किया।

लगातार पांचवां फाइनल खेल रही स्पेन की टीम ने आखिरी 10 मिनटों में कई प्रयास किए लेकिन गोल नहीं हो पाया।

इसके बाद एलेना गुल्वे से फाउल होने के बाद स्पेन को फ्री किक मिला जिस पर लोम्पार्ट ने गोल कर मैच 1-0 से स्पेन के पक्ष में कर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493