लेवल-1 में दूसरे स्थान पर रही चीन अब सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया से भिड़ेगी।
एशियन चैम्पियनशिप के पिछले संस्करण में चीन को दक्षिण कोरिया के हाथों दो बार हार झेलनी पड़ी थी, हालांकि उन हारों का बदला लेते हुए चीन ने ग्रुप मुकाबले में बीते रविवार को दक्षिण कोरिया को मात दे दी।
चेन शियाओजिया ने मैच में सर्वाधिक 17 अंक जुटाए और आठ रीबाउंड हासिल किए। शाओ टिंग ने 15 और लू वेन ने 14 अंक हासिल किए।
चीन के मुख्य कोच थॉमस माहेर ने कहा, “हमारी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। वे गेंद को बास्केट में डालने में असमर्थ रहीं। हमने इस मैच में 22 टर्नओवर झेले। कुछ खिलाड़ियों ने यूं ही जीत दिला दी।”
पहले क्वार्टर में चीन का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और एक समय चीनी ताइपे ने 18-16 से बढ़त हासिल कर ली थी। हालांकि दूसरे क्वार्टर में कठिन मेहनत करते हुए मध्यांतर तक चीन ने आठ अंकों की बढ़त हासिल कर ली।
माहेर ने कहा, “हमें सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया के खिलाफ बिल्कुल नई रणनीति के साथ उतरना होगा।”
चीनी ताइपे के लिए एकमात्र चांग ची फैंग (13) ही दहाई में अंक जुटा पाईं।
दक्षिण कोरिया ने बुधवार को भारतीय टीम को 121-44 के बड़े अंतर से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दक्षिण कोरिया के लिए किम डानबी ने सर्वाधिक 20 अंक जुटाए।
लेवल-1 के एक अन्य मुकाबले में मौजूदा चैम्पियन जापान ने लगातार पांचवीं जीत दर्ज की। जापान ने थाईलैंड को 95-43 से हराया।
जापान सेमीफाइनल में शुक्रवार को चीनी ताइपे से भिड़ेगा।
dharmpath.com dharmpath